20 Apr 2024, 13:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जीती कोरोना से जंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2020 7:21PM | Updated Date: Oct 22 2020 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना से जंग जीत ली है। हाल ही में उनकी रिपोर्ट नेगटिव आई है।   अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर कुछ दिन आराम करेगें। वो 26 अक्टूबर को कार्यालय में पहुंच सकतें है क्योंकि उसी दिन वो कोरोना को लेकर अधिकारियों से बैठक करने वाले हैं जिसमें कोरोना से बचने के उपायों पर चर्चा होगी। इसके अलावा 27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक हो सकती है जिसमें कई अह्म निर्णय लिए जा सकते हैं।
 
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने आज यहां कहा कि भले ही कई तरह की छूट अब लोगों को मिल गई है लेकिन कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमें अब पहले से ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में परिचालक भर्ती पेपर लीक मामले में उन्होंने कहा कि इसकी गहनता से जांच की जा रही है। यदि व्यापक स्तर पर कंडक्टर भर्ती के पेपर लीक हुए होंगे तो पेपरों को रद्द करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »