18 Apr 2024, 14:29:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर : आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का सहायक उपनिरीक्षक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 2:08PM | Updated Date: Oct 18 2020 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में रविवार को आतंकवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा के प्रमुख चौराहे पर सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने हथगोला फेंका। हथगोला फटने से सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट के बाद लोगों में अफतरातफरी मच गयी और वे अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच यातायात रोक दिया गया। हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान छेड़ा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »