19 Apr 2024, 21:32:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आंध्र प्रदेश में बजरंग दल का प्रदर्शन, मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2020 3:24PM | Updated Date: Sep 23 2020 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों को लेकर मंत्री कोडाली नानी की ओर से दिए गए बयान के विरोध में बुधवार को बजरंग दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के बंजारा हिल्स स्थित आवास का घेराव करने की कोशिश की। 

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई जिसके बाद बजरंग दल के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

बजरंग दल के कार्यकर्ता राज्य सरकार में उपभोक्ता मामलों के मंत्री कोडाली नानी के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नानी के बयान से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और उन्हें राज्य सरकार की कैबिनेट से बर्खास्त कर देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों की केन्द्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने की भी मांग की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »