29 Mar 2024, 07:56:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को बिहार लाने में रेलवे ने की काफी मदद : नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2020 6:23PM | Updated Date: Sep 18 2020 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन के दौरान बाहर फंसे श्रमिकों को वापस राज्य लाने में रेलवे की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि विशेष रेलगाड़यिों के परिचालन से 23 लाख से अधिक मजदूर बिहार लौट पाए।

कुमार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कोसी रेल महासेतु समेत 12 रेल परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान बाहर फंसे श्रमिकों को बिहार वापस लाने में रेलवे ने काफी मदद की है। 

विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन कराया गया, जिससे 23 लाख से ज्यादा श्रमिक बाहर से बिहार आए। उन्होंने एक बार फिर श्रमिकों के लिए प्रवासी शब्द का प्रयोग नहीं किए जाने का आग्रह किया और कहा कि ये सभी देश के वासी हैं। देश में आजीविका के लिए कोई भी कहीं आ जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसी महासेतु का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 06 जून 2003 को हुआ था। इसके लिए उन्होंने कोसी महासेतु के दोनों तरफ संपर्क पथ के लिए स्थल का मुआयना कर लोगों से बातचीत की थी। पूर्व-पश्चिम एलाइन्मेंट भी कोसी महासेतु के पास ही तय किया गया है। वह दिन इसलिये भी ऐतिहासिक है क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री वाजपेयी से मैथिली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की थी, जिसकी घोषणा वाजपेयी ने उसी दिन की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »