29 Mar 2024, 19:41:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा ने मुस्लिम युवाओं के खिलाफ आपराधिक मामले वापस लेने पर जतायी आपत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 4:53PM | Updated Date: Aug 14 2020 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने राज्य की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार द्वारा गुंटूर में थाने पर हमले में लिप्त मुस्लिम युवाओं के खिलाफ आपराधिक मामले वापस लेने के फैसले पर  शुक्रवार को आपत्ति जतायी और चेतावनी दी कि राज्य में भी बेंगलुरु की तरह दंगे हो सकते हैं। वीरराजू ने आज ट्विटर पर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सरकार राजनीतिक आधार पर युवाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों को वापस लेती है तो इससे बेंगलुरु की तरह के दंगे यहां भी हो सकते हैं।
 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब तत्कालीन मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के कृत्यों पर सवाल उठाए गए थे तो गुंटूर में अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। इसके विरोध में अल्पसंख्यक समुदाय ने पुलिस थाने पर हमला किया था। उन्होंने कहा, ‘‘गुंटूर में थाने पर हमले में शामिल आरोपियों के खिलाफ मामला वापस लेना असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने जैसा हो सकता है। युवाओं के खिलाफ मामला वापस लेने में राज्य सरकार की अवसरवादी राजनीति स्पष्ट दिखाई दे रही है।
 
उन्होंने कहा कानून के समक्ष सभी बराबर है। सरकार का हालांकि कुछ आरोपियों के खिलाफ मामला वापस लेना कानून का सरासर मजाक उड़ाना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यहां यह प्रश्न नहीं उठता कि आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से है या फिर हिन्दू है लेकिन राज्य सरकार इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने पर तुली है। वीरराजू ने कहा, ‘‘अगर सरकार केवल कुछ लोगों की भावनाओं की कद्र करना चाहती है तो यह अन्य लोगों की भावनाओं को आहत करना होगा। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »