20 Apr 2024, 21:31:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक में बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 1:09PM | Updated Date: Aug 12 2020 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्रदुर्ग। कर्नाटक में विजयपुरा से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में बुधवार तड़के आग लगने से दो बच्चों सहित पांच लोगों के झुलसकर मरने की आशंका है और 27 लोग घायल हो गये हैं। पुलिस ने बताया कि हिरियुर तालुक के केआर हल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या चार पर एक निजी बस में आग लग गयी। दुर्घटना के समय बस में 32 यात्री सवार थे।
 
आशंका जतायी जा रही है कि हादसे में दो बच्चों और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि बस के इंजन में खराबी के कारण आग लगी। हिरियुर की पुलिस अधीक्षक राधिका ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया है। दुर्घटना में घायल 27 यात्रियों का हिरियूर शहर के सार्वजनिक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »