29 Mar 2024, 15:13:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओडिशा में इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोई परेड नहीं होगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 12:55AM | Updated Date: Aug 12 2020 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। ओडि़शा में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगी से मनाने का निर्णय किया है और इस साल इस दौरान परेड का आयोजन नहीं किया जायेगा।

गृह विभाग की ओर से जिलाधिकारियों को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिये बड़े पैमाने पर भीड़ जमा करने के पक्ष में नहीं है। प्रदेश के मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी की अगुवाई में सोमवार को आयोजित बैठक में इस बात का निर्णय ? किया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में आम लोगों की भागीदारी को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाये।

पत्र में कहा गया है कि इस समारोह के लिये लगभग 70 से 75 लोगों को ही बुलाया जाये। इसके लिये ई-आमंत्रण का इस्तेमाल किया जाये। इसमें कहा गया है कि इन अतिथियों में 15 से 20 कोरोना योद्धा होने चाहिये। पत्र में यह भी कहा गया है कि समारोह में सामाजिक मेल जोल के दूरी के नियमों का सख्ती से पालन किया जाना और सबके लिये मास्क पहनना अनिवार्य किया जाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »