18 Apr 2024, 07:54:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

श्रीनगर में आग लगने से करोड़ों रूपए की सम्पति जलकर राख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 12:25AM | Updated Date: Aug 10 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। केन्द्र शासित जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के मैसूमा इलाके में रविवार को लगी भीषण आग से करोड़ो रूपए की सम्पति जलकर राख हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह मैसूमा में एक दुकान में आग लग गई। दमकल की गाडियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग आसपास की दुकानों में फैल गई। उन्होंने बताया कि इस आग में छह दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और आग लगने का कारणों अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
 
इस बीच बाजार समिति और प्रभावित दुकानदारों ने मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से चले आ रहे प्रतिबंधों के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है और अब कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन लागू है जिसके चलते उन्हें और भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »