19 Apr 2024, 10:34:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में नाले में गिरने से जवान की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 2:45PM | Updated Date: Aug 7 2020 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना के एक जवान की नाले में गिरने से मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि गुरुवार को कुपवाड़ा में कतवार गली में नियंत्रण रेखा के पास ड्यूटी के दौरान सेना के एक जवान की फिसल कर गहरे नाले में गिर जाने से मृत्यु हो गयी।
 
जवान को अन्य सैनिकों ने बेहोशी की हालत में पाया। उन्होंने बताया कि जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जवान की पहचान अमीर हुसैन के रूप में की गयी है और वह अनंतनाग का निवासी था। वह 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) का जवान था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि विस्तृत विवरण की पुष्टि की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »