20 Apr 2024, 09:41:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारत-तिब्बत सहयोग मंच की महिला इकाई ने पूर्व सैनिकों के बांधे रक्षा सूत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2020 12:21AM | Updated Date: Aug 4 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर के भारत-तिब्बत सहयोग मंच की महिला इकाई की ओर से आज पूर्व सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधे गए। मंच की महिला सदस्यों ने सभी के स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों को डॉ. मिताली ने होम्योपैथिक एम्यूनिटी बूस्टर की खुराक पिलाई। भारत-तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित विजय स्तम्भ पर यह आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम में मंच की महिला इकाई की सदस्य नित्या, अनुराधा पारीक, रजनी हर्ष, मनाली, आशा, सुधा आचार्य, शक्ति, मंजू जोशी आदि ने पूर्व सैनिक रामसिंह भाटी, बीआर गोदारा, भगवंतसिंह बीदावत, प्रहलादसिंह राठौड़, एसएस मेड़तिया सहित कई जनों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। तिलक लगाया और मुंह मीठा करवा कर उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं की। आयोजन के दौरान डॉ. मिताली ने वहां मौजूद सभी जनों को होम्योपैथिक एम्यूनिटी बूस्टर की खुराक पिलाई और दवा का वितरण भी किया। इस अवसर पर भारत-तिब्बत मंच के परमानंद ओझा, देवेंद्र सिंह, योगेश स्वामी, शैलेश गुप्ता एडवोकेट सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »