20 Apr 2024, 00:07:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेलंगाना में मंदिर ढहाए जाने को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 7:05PM | Updated Date: Jul 13 2020 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना के पुराने सचिवालय परिसर में नल्ला पोचम्मा मंदिर को ढहाये जाने के लिए मुख्यमंत्री के चन्द्र शेखर राव और मुख्य सचिव सोमेश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के विधान परिषद सदस्य ए रामाचंद्र राव, पार्टी के प्रवक्ता एन वी सुभाष और महासचिव अतुलूरी रामाकृष्णा ने सैफाबाद पुलिस स्टेशन में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
भाजपा का आरोप है कि राव और सुभाष ने धार्मिक ढांचे को ढहा कर बहुसंख्यकों की भावनाओं को ठेस पहुंचायी है। भाजपा नेता ए रामाचंद्र राव ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री की ओर से कहा जा रहा है कि सचिवालय में पुरानी इमारतों का मलबा गिरने से मंदिर को नुकसान हुआ है। हिन्दू मंदिर को ढहाए जाने को लेकर राज्य की जनता में भी भारी गुस्सा है। मुख्यमंत्री को सचिवालय परिसर में इमारतों को गिराए जाने के दौरान मंदिर का खयाल रखना चाहिए था। लेकिन उन्होंने लोगों की धार्मिक भावनाओं की कोई परवाह नहीं की और आधी रात को इमारतों को तोड़ने का आदेश दे दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »