29 Mar 2024, 19:34:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नाबालिग से अनैतिक काम के आरोप में युवक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 6:28PM | Updated Date: Jul 13 2020 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैनीताल। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पुलिस ने नाबालिग युवती को भगा ले जाने और उसके साथ अनैतिक काम करने के आरोप में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया तथा युवती को भी बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना लमगड़ा में एक व्यक्ति की ओर से अपनी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने और उसके साथ गलत काम करने के आरोप में गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दी गयी थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर युवती की खोज शुरू की। लमगड़ा के थाना प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि उप निरीक्षक बरखा कन्याल के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दोनों की ढूंढ खोज के लिये अभियान चलाया गया। नाबालिग को आज अल्मोड़ा से बरामद कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »