29 Mar 2024, 20:04:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में एक ही दिन में वज्रपात से 21 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 12:10AM | Updated Date: Jul 3 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में समस्तीपुर, पटना, पूर्वी चंपारण, कटिहार और शिवहर में गुरुवार को वज्रपात की घटना में 21 लोगों की मौत हो गयी। समस्तीपुर में छह, पटना में पांच, पूर्वी चंपारण में चार और कटिहार तथा शिवहर में तीन-तीन लोगों की वज्रपात से मौत हुयी है। समस्तीपुर से यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा गांव मे आकाशीय बिजली गिरने से दीपक कुमार (12) , सोनू कुमार (09) एवं रूदल पासवान (28) की मौत हो गयी।
 
वहीं मुसरीघरारी थाना के लाटबसेपुरा गांव मे भी वज्रपात की घटना में दो वर्षीय अंकित कुमार की मौत हो गयी। इसी तरह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सुरेश महतो (32) और पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव में किसान राम प्रताप महतो (77) की भी मौत हो गयी। पटना के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र में वज्रपात की तीन-तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी।
 
सरकुना गांव में वज्रपात से झुनझुन यादव (59) और मुकेश यादव (29) की मौत हो गयी। इसी तरह जीआईडी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से रानी देवी (21) और सुलोचना देवी (55) की मौत हो गयी। वहीं, सोरमपुर गांव में वज्रपात से नीतु कुमारी (15) की भी मौत हो गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »