29 Mar 2024, 05:40:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विश्व पर्यावरण दिवस : स्कूल लगाएगा पांच हजार पौधे, देगा स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 5:30PM | Updated Date: Jun 4 2020 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के बडवासनी स्थित गीतांजलि स्कूल विश्व पर्यावरण दिवस पर आसपास के क्षेत्रों में पांच हजार पौधे लगाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा। संस्थान के चेयरमैन नरेंद्र सूरा ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों की टीमें आसपास के गांवों के ग्रामीणों को अपने वातावरण को स्वच्छ रखने, धरती को बचाने और पेड़ों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाकर जागरूक करेंगी। साथ ही मानसून सीजन में उनकी मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में पांच हजार पौधे भी लगाएंगी। स्कूल के बच्चे तरु मित्र की भूमिका निभाकर लगाए गए पौधों की देखभाल कर अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। प्राचार्य शर्मिला के अनुसार कोविड-19 महामारी के प्रकोप के मद्देनजर स्कूल के विद्यार्थी डिजिटल रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »