28 Mar 2024, 18:28:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अंडमान निकोबार से 4 जून को फ्लाइट से झारखंड लौटेंगे मजदूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2020 7:08PM | Updated Date: Jun 3 2020 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। कोरोना वायरस के कारण जारी देशव्यापी लॉकडाउन से अंडमान निकोबार द्वीप समूह में फंसे कई प्रवासी मजदूर गुरूवार को फ्लाइट से झारखंड वापस आएंगे। प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के अभियान में अब झारखंड सरकार के साथ साथ निजी कंपनियां भी आगे आ रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निजी कंपनियों, पूंजीपतियों से मजदूरों को वापस लाने मे यथासंभव सहयोग का आह्वान भी किया है।
 
मुख्यमंत्री के आह्वान पर दिल्ली की कंपनी दिल्ली इन्‍टरलिंक फूड प्राईवेट लिमिटेड ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में फंसे मजदूरों को वापस झारखंड लाने के लिये हाथ बढ़ाया है। झारखंड एवं अंडमान निकोबार की परस्पर सहमति एवं कंपनी के सहयोग से चार जून को चार्टर फ्लाइट श्रमिकों को पोर्टब्लेयर से रांची बिरसा एयरपोर्ट लाया जायेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »