28 Mar 2024, 19:56:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रदेशवासियों के अधिकार पर अब नहीं होगी सेंधमारी : CM हेमंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 5:00PM | Updated Date: May 27 2020 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि राज्य की योजनाओं में अब स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जायेगी। सोरेन ने यहां कहा कि स्थानीय ठेकेदार को ही योजनाओं में प्राथमिकता दी जायेगी। ताकि वे योजनाओं में कार्य कर राज्य के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। झारखण्डवासियों के अधिकार पर अब कोई सेंधमारी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में किये हुए हर वादे को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सरकार कृतसंकल्पित हैं।  मुख्मयंत्री ने कहा कि सरकार की यह फैसला स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को रोजगार एवं स्वरोजगार से आच्छादित करना प्राथमिकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »