19 Apr 2024, 02:25:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना संकट में केंद्र ने बिहार को दी 11744 करोड़ की मदद : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 6:48PM | Updated Date: May 23 2020 6:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान केंद्र सरकार ने खाद्यान्न एवं नकद के रूप में बिहार के गरीबों को 11744 करोड़ रुपये की मदद की है। मोदी ने शनिवार को यहां कहा कि कोरोना संकट के दौरान केंद्र सरकार ने खाद्यान्न एवं नकद के रूप में बिहार के गरीबों को 11744 करोड़ रुपये की मदद की है, जिनमें 5719 करोड़ रुपये प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में भेज दिया गया। वहीं, 6024 करोड़ रुपये मूल्य के खाद्यान्न का वितरण किया गया है।
 
मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस बताएं कि क्या उनकी सरकार के कार्यकाल में बाढ़ और सुखाड़ जैसी आपदाओं के समय भी बिहार के पीड़ितों को मदद की जाती थी। क्या लाखों पीड़ितों को बाढ़ खत्म होने के महीनों बाद तक कुछ किलो अनाज के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »