24 Apr 2024, 12:35:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीवान के युवक से चार और हुए संक्रमित, बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 38

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 11:14AM | Updated Date: Apr 8 2020 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में खाड़ी देश से लौटे संक्रमित युवक के संपर्क में आने से चार और लोगों तथा बेगूसराय के दो किशोर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। सीवान जिला प्रशासन ने आज यहां बताया कि चार संक्रमित लोगों में से एक रघुनाथ प्रखंड निवासी उस युवक की मां, पत्नी, चचेरे भाई और बहन हैं, जिसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि 03 अप्रैल को हुई थी।
 
चारो संक्रमित रघुनाथपुर में ही रहते हैं। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। रघुनाथपुर प्रखंड का पहला कोरोना संक्रमित युवक 21 मार्च 2020 को खाड़ी देश ओमान से भारत आया था। स्वाब जांच के लिए सीवान सदर अस्पताल में युवक का सैंपल लिया गया। इस युवक के संपर्क में आने से ही उसकी मां, पत्नी, चचेरी बहन और भाई भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से युवक की मां और पत्नी की जांच रिपोर्ट कल शाम जबकि दो अन्य की रिपोर्ट कल रात जारी की गई है।
 
वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल देर शाम आई रिपोर्ट के अनुसार, बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड निवासी दो किशोर के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दोनों की उम्र करीब 16 वर्ष है। इन दोनों किशोर को जिले के बछवाड़ा प्रखंड में ट्रैक किया गया था। लक्षण दिखने के बाद इनका सैंपल स्वाब जांच के लिए पटना भेजा गया।
 
इस बीच मुंगेर की महिला, बच्चे और युवक को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद बिहार में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इनमें पटना के निजी अस्पताल की नर्स और वार्ड ब्वॉय, पटना के दीघा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला, पटना सिटी के बटाऊकुआं और फुलवारीशरीफ के बवनपुरा के एक-एक युवक, खाड़ी देश से लौटे सीवान के चार युवक, सहरसा के दो युवक और बेगूसराय के एक युवक शामिल हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »