20 Apr 2024, 11:58:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 210 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 2:10PM | Updated Date: Apr 5 2020 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस पोजिटिव के छह नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 210 हो गयी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार झुंझुनू में 20 मार्च को दुबई से आया 40 वर्षीय एक व्यक्ति और एक अन्य 48 वर्ष के तबलीगी जमाती की रिपोर्ट पोजिटिव आई है। बीकानेर में 25 वर्ष का जमाती पोजिटिव पाया गया है जबकि दौसा में पोजिटिव तबलीगी के सम्पर्क में आने पर 69 वर्षीय वृद्ध और एक 28 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पोजिटिव आई है।
 
सूत्रों ने बताया कि जयपुर के घाटगेट में मेहरों का रास्ता, चौकड़ी रामचंद्र जी निवासी एक 82 वर्ष की एसएमएस अस्पताल मेंं मौत हो गयी। उसे चार अप्रैल को भर्ती कराया गया था। उसकी बीमारी के विवरण की जानकारी ली जा रही है।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब तक भीलवाड़ा में 27, झुंझुनू में 18, जयपुर में 56, पाली में एक, प्रतापगढ़ में दो, सीकर में एक, जोधपुर में 17, डूंगरपुर में तीन, चुरु में 10, अजमेर में पांच, टोंक में 17, भरतपुर में पांच, धौलपुर में एक, उदयपुर में चार, बीकानेर में चार, दौसा में तीन, बांसवाड़ा में दो और करौली में एक पोजिटिव हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि अब तक 11 हजार 116 सैम्पल लिये गये जिसमें 210 पोजिटिव और 10 हजार 582 निगेटिव पाये गये हैं, जबकि 412 की रिपोर्ट आनी हैं। पोजिटिव में 134 राज्य के, दो इटैलियन, 28 ईरान से लाये गये नागरिक और 46 जमाती हैं। अब तक 25 संक्रमित स्वस्थ होकर कोरोनामुक्त हो गये हैं, इनमें से 21 को छुट्टी दे दी गयी है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »