26 Apr 2024, 04:20:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में कोरोना वायरस के 10 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 1:17PM | Updated Date: Apr 4 2020 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के पांच सहित राज्य में कुल 10 नये मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 105 तथा संक्रमण के कारण एक महिला की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या 10 हो गयी है। राज्य की स्वास्थ्य सचिव सह आयुक्त जयंती रवि ने शनिवार को बताया कि राज्य में अहमदाबाद के पांच समेत दस नये मामले सामने आने से राज्य में कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 105 हो गयी है। नये दस मामलों में पांच अहमदाबाद में, दो-दो गांधीनगर और भावनगर तथा एक पाटण में है। इनमें 35 और 30 साल की दो महिलाएं तथा 69, 55 और 40 साल के तीन पुरुष अहमदाबाद में, 48 साल की एक महिला और 29 साल का एक युवक गांधीनगर तथा 55 और 34 वर्षीय दो महिलाएं भावनगर की हैं। कुल नौ मरीज स्थानीय हैं जबकि 47 साल का एक पुरुष पाटण में है जिसने मुंबई की यात्रा की थी।
 
श्रीमती रवि ने बताया कि अहमदाबाद में 67 वर्षीय महिला की मौत होने से राज्य में इस महामारी से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। उसे अस्थमा और फेफडों की बीमारी भी थी। अस्पताल में भर्ती लोगों में से तीन को गांधीनगर और एक को वडोदरा के अस्पतालों से आज तथा अब तक कुल 14 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी जबकि वेन्टिलेटर पर एक भी नहीं हैं और 81 की हालत स्थिर है। अहमदाबाद में सर्वाधिक 43 मामले, सूरत में 12, राजकोट में 10, गांधीनगर में 13, वडोदरा और भावनगर में नौ-नौ, पोरबंदर में तीन, गिर-सोमनाथ में दो तथा पाटण, पंचमहाल, महेसाणा और कच्छ में एक-एक हैं।
 
राज्य में 15 हजार 777 लोगों को क्वारन्टीन में रखा गया है। उसमें से 986 लोग सरकारी अस्पतालों में क्वारन्टीन में और 14 हजार 520 लोगों को घरों में और 271 लोगों को निजी क्वारन्टीन में रखा गया है। पुलिस ने क्वारन्टीन के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले 418 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। अब तक कुल 2139 लोगों के टेस्ट किए गये जिनमें 2018 निगेटिव और 105 पॉजिटिव हैं तथा 16 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »