26 Apr 2024, 04:20:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोविड-19: आंध्र प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 132

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 2:49PM | Updated Date: Apr 2 2020 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमितों की संख्या में पिछले पांच दिनों में लगातार वृद्धि हो रही है और यह बढ़कर 132 पहुंच गयी है। यहां जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस के 21 नये पॉजिटिव मामलों का पता बुधवार रात 10 बजे से  गुरुवार सुबह 10 बजे तक चला था, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 132 हो गयी।
 
अब तक लगभग 1800 नमूनों का परीक्षण किया गया है और 493 नमूनों की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। गुंटूर जिले में कोविड??-19 के 20 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।  इसके अलावा नेल्लोर जिले में 20,  कडप्पा, कृष्णा जिले में 15 मामले, पश्चिम बंगाल के गोदावरी जिले में प्रकाशम जिले में 17 और विशाखापत्तनम जिले में 11 मामले सामने आये हैं। शेष मामले अन्य जिलों के हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »