29 Mar 2024, 06:50:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तबलीगी जमात: कर्नाटक के 11 कोरोना से संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 1:44PM | Updated Date: Apr 2 2020 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिदर। नयी दिल्ली के निजामुद्दीन में मार्च के मध्य में हुए एक धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने वाले कर्नाटक के बिदर के 27 लोगों के एक समूह में कम से कम 11 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। बिदर उपायुक्त एच सी महादेव ने गुरुवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगंतुकों के कलबुर्गी लैब में भेजी गयी जांच रिपोर्ट में अब तक 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
उन्होंने कहा कि सभी कोविड-19 मरीजों को क्वारंटीन में रखा गया है और बिदर चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान के अलग वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। महादेव ने कहा कि उन मरीजों के संपर्क में आये 98 और लोगों की पहचान हो गयी है और उन सभी को भी उनके घरों में क्वारंटीन में रखा गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »