20 Apr 2024, 08:12:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा में कोरोना के 29 मामले, कोई मौत नहीं, दस ठीक होकर घरों को लौटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 1:49PM | Updated Date: Apr 1 2020 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमित अब तक कुल 29 मरीज सामने आये हैं जिनमें से दस ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। राज्य में कोरोना से किसी की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज यहां जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में अब तक 13929 लोग विदेश से आये हैं।
 
348 लोग कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में आये हैं। ऐसे में कुल 14277 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 945 लोगों से क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है। इस तरह शेष 13332 लोग निगरानी में हैं। राज्य में 342 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। 812 संदिग्धों को नमूने जांच के लिये भेजे गये जिनमें से 546 नेगेटिव तथा 29 पॉजिटिव पाये गये। 239 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी है। पॉजिटिव मामलों में से दस ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।
 
राज्य में अब केवल 19 मरीज की कोरोना संक्रमित हैं। राज्य में पॉजिटिव पाये गये मामलों में गुरूग्राम में दस, फरीदाबाद-छह, पानीपत-चार, सिरसा-तीन, पंचकूला-दो, अम्बाला, हिसार, पलवल, और सोनीपत में एक-एक मामला सामने आया है। इनके अलावा गुरूग्राम में छह, पानीपत के दो  तथा फरीदाबाद और पलवज का एक-एक मरीज ठीक हो चुका है। राज्य में कोरोना से अभी तक किसी मौत की पुष्टि  नहीं हुई है। कोरोना का पंजाब का एक मामला हरियाणा के अम्बाला में ट्रेस हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »