26 Apr 2024, 04:08:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

व्हाट्सऐप ग्रुप में कोरोना वायरस को लेकर फर्जी पोस्ट के मामले में महिला गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:32AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। दक्षिणी कोलकाता में न्यू अलीपुर निवासी एक महिला को व्हाट्सऐप ग्रुप में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से संबंधित फर्जी पोस्ट अपलोड करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्रुप में शामिल एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संबंध में फर्जी पोस्ट कि जरिए गलत सूचनाएं फैला रही है। महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि न्यू अलीपुर इलाके में 15 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और सरकार इस सूचना को छुपा रही है जबकि यह सत्य है और इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »