23 Apr 2024, 16:34:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मजदूर पति-पत्नि की हुई दर्दनाक मौत, पत्नि को बचाने पर पति भी आया चपेट में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:27AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। हरियाणा के फतेहाबाद की हरनाम सिंह कॉलोनी में कल रात संभवत: कूलर से करंट लगने के कारण एक युवा मजदूर दंपत्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगल सिंह (25) और उनकी पत्नी पूनम (24) की लाशें आज सुबह उनके घर में मिली हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाए हैं।
 
उनकी एक छह महीने की बच्ची है, जो बच गई है। पुलिस के अनुसार संभवत: रात को पानी पीने या किसी कार्य के लिए पूनम उठीं तो कूलर से छू गईं और करंट लगने से वह गिर पड़ीं और कूलर उनके ऊपर गिर गया। मंगल ने पूनम को बचाने के लिए कूलर उठाने की कोशिश की तो उन्हें भी करंट लग गया और उनकी भी मौत हो गई। सुबह काफी समय तक जब वह लोग घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा। पति-पत्नी मृत पड़े हुए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »