20 Apr 2024, 00:48:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चंबा और इसके आसपास के क्षेत्रों में फिर भूकंप के झटके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 8:09PM | Updated Date: Mar 30 2020 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। पिछले 12 घंटों में दो बार भूकंप के झटके आए है। इसकी पुष्टि मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि रविवार की मध्य रात्रि व सोमवार को चंबा में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हआ। कल रात ग्यारह बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 आंकी गई ।
 
इसका केंद्र चंबा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा। इसके बाद सोमवार दिन में 11:41 बजे 3.6 की तीव्रता का भूकंप आया। इस बार भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे रहा। भूकंप से कोई क्षति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर चंबा में आठ बार भूकंप आ चुका है लेकिन तीव्रता कम होने की वजह से किसी तरह की क्षति नहीं हुई, लेकिन लोग सहमें हुए है। समूचा चंबा जिला भूकंप के प्रति अतिसंवेदनशील जोन में आता है। 110 वर्ष पूर्व चंबा व कांगड़ा जिलों में आए विनाशकारी भूकंप से 10 हजार लोगों की मौत हुई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »