28 Mar 2024, 21:54:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खेल क्षेत्र में भारत महाशक्ति बनकर उभरे : रिजिजू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:28AM | Updated Date: Feb 29 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में खेलों की कल्पना को साकार करने के लिए 'खेलो इंडिया' जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रिजिजू शुक्रवार को चुरू में क्लास वन सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी की सोच है कि विश्व में भारत खेल महाशक्ति बनकर उभरे इसीलिए देशभर में खेलो इंडिया स्कीम साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नयी नीति के तहत जिस खिलाड़ी ने भारत का झंडा उठाया है उसे जिंदगी में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। भले ही उस खिलाड़ी ने देश के लिए मैडल ना लिया हो लेकिन वह देश के लिए खेला तो है। इसी बाबत उसे मेडिकल सुविधाओं सहित अनेक प्रकार की सहायता उसकी की जाएगी। खेल मंत्री ने कहा कि उन्हें जब खेल मंत्रालय का जिम्मेदारी दी गई तो मोदी ने कहा था कि खेल के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव होने चाहिए, खेल को आगे बढ़ाने के लिए खेल संस्कृति पैदा की जाए।
 
फिट इंडिया मूवमेंट जागरुकता के लिए शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि नई नीति तैयार की जा रही है जिसके तहत फिट इंडिया सर्टिफिकेट स्कूलों को दिए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि जिला मुख्यालय पर विभिन्न तरह की स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के उपकरण के लिए धन की कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर ही मंत्रालय के अधिकारियों की टीम यहां आएगी और किस तरह के खेल के कौन से कोच की जरुरत यहां है वह पूर्ति की जाएगी। खिलाडियों के लिए यहां जल्द ही प्रशिक्षण शुरु हो जाएंगे। उनके मंत्रालय की तरफ से छह करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से तथा सांसद कोटे से मिलने वाली राशि से यहां टेबल टेनिस, इंडोर, टेनिस कोर्ट, कबड्डी मैच, स्वीमिंग पूल समेत अनेक सुविधाओं पर खर्च होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »