29 Mar 2024, 21:10:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूकंप के हल्के झटके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:16AM | Updated Date: Feb 29 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और चंबा जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्लू में एक तथा चंबा में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। कहीं से जानमान के नुकसान की खबर नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुल्लू में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजकर 48 मिनट पर महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 मापी गई। इसका केंद्र कुल्लू जिला में जमीन के भीतर पांच किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप के किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रदेश से लगते जम्मू और श्रीनगर बॉर्डर पर आज दोपहर बाद एक ही दिन में दो बार भूकंप आया है। चंबा और इसके आसपास तीन दिन में चार बार भूकंप के झटके महसूस हुए।
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजकर 42 मिनट पर चंबा में हिमाचल और जम्मू-कश्मीर सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। इसके बाद शाम करीब चार बजकर 37 मिनट पर फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र हिमाचल और जम्मू-कश्मीर सीमा पर जमीन के अंदर 10 किमी गहराई पर था। बार बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर से सटे चंबा जिले के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस हुए। 26 फरवरी को भी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »