20 Apr 2024, 03:51:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं- सोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 7:07PM | Updated Date: Feb 28 2020 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के सूचना एंव जनसम्पर्क आयुक्त महेन्द्र सोनी ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों, उपलिंब्धयों, जन कल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक गतिविधियों को मीडिया के सहयोग से आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं। सोनी ने आज यहां विभागीय अधिकारियों की बैठक में आश्वस्त किया की विभिन्न विभागों में उनके लिए राजकार्य सम्पादित करने हेतु आवश्यक साधन सुविधाओं को उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं रखी जायेगी। इसके लिए विभाग की ओर से विभागों को पत्र लिखकर निर्देशित किये जाने की कार्रवाही भी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया का अधिकाधिक उपयोग करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क अधिकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार करे जिससे राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंचना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियो को सकारात्मक सोच के साथ प्रभावी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »