20 Apr 2024, 03:18:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड: कमरे से कनीय अभियंता का शव बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 2:55PM | Updated Date: Feb 27 2020 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में पचंबा थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में मकान के एक कमरे से पुलिस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के तहत कार्यरत कनीय अभियंता का शव आज बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आज सुबह मनरेगा में काम करने वाले कुछ लोग कनीय अभियंता के कमरे पर पहुंचे तो उसे मृत पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि मृत कनीय अभियंता की पहचान धनबाद जिले के पाथरडीह थाना क्षेत्र निवासी जावेद (43) के रूप में कई गई है। वह कई वर्ष से गिरिडीह जिले में पदस्थापित है। वह किराए के मकान में अकेला रहता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »