29 Mar 2024, 07:03:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अबडासर संस्कृत प्राथमिक विद्यालय को पुन: शुरु करने के होंगे प्रयास : गर्ग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 3:24PM | Updated Date: Feb 26 2020 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री डा सुभाष गर्ग  ने आज विधानसभा में कहा कि बाड़मेर जिले की बूदाबेरी ग्राम पंचायत में  स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय अबडासर को अगले सत्र में फिर शुरु  करने के प्रयास किये जायेंगे। गर्ग ने प्रश्नकाल  में विधायक मेवाराम जैन के प्रश्न के जवाब में बताया कि इस विद्यालय की  स्थापना वर्ष 2011 में की गई थी और इसमें एक अध्यापक स्वीकृत किया गया।  वर्ष 2019 में अध्यापक रीडमल के इस्तीफा दे देने से यह पद रिक्त हो गया। उन्होंने बताया कि जुलाई में शुरु हो रहे आगामी सत्र में छात्रों की  संख्या 25 से चालीस तक होने पर विद्यालय को खोल दिया जायेगा।    
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »