29 Mar 2024, 04:03:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नवीन ने छह भ्रष्ट अधिकारियों को किया बर्खास्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:50AM | Updated Date: Feb 25 2020 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने छह भ्रष्ट अधिकारियों को सेवा से सोमवार को बर्खास्त कर दिया एवं उनकी पेंशन सुविधा पर स्थायी रोक लगा दी। पटनायक ने इनमें से दो अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का भी आदेश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज का यह निर्णय मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप है। राज्य में गत वर्ष अगस्त के अंत से अब तक 74 अधिकारियों को भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में बर्खास्त किया जा चुका है जबकि 15 अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश दिये गये हैं। आज जिन अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है उनमें ओडिशा पुल निर्माण निगम (ओबीसीसी) के मुख्य अभियंता सह मुख्य प्रबंध निदेशक एस के बी नारायण शामिल हैं।
 
उनकी पेंशन की सुविधा पर भी स्थायी रोक लगा दी गयी है। इसके अलावा ओबीसीसी के सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता एवं परियोजना प्रबंधक अरूण चंद्र पारिदा और ग्रामीण विकास विभाग के कामख्या नगर मंडल के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता प्रमोद कुमार बेहरा के पेंशन पर भी स्थायी रोक लगा दी गयी है। कोकसारा तहसील के राजस्व इंस्पेकटर ईश्वरी प्रसाद पुरोहित और वीरमहाराजपुर तहसील के राजस्व इंस्पेक्टर अरूण कुमार पुरोहित को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गयी है। इससे पहले इन सभी अधिकारियों के भ्रष्टाचार मामलों की सतर्कता विभाग ने सुनवायी की थी और सभी को दोषी ठहराया था।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »