29 Mar 2024, 10:31:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नई आबकारी नीति का इनेलो महिला विंग डटकर विरोध करेगी : सुनैना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:31AM | Updated Date: Feb 25 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) महिला विंग की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने आज कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी (भाजपा-जजपा) गठबंधन सरकार स्वास्थ्य, सुरक्षा, और शिक्षा को बढ़ावा देने की बजाय घर-घर में शराब के ठेके लगवाकर नशे को बढ़ावा देना चाहती है, जिसका महिला विंग पुरजोर विरोध करेगी।
 
उन्होंने यहां अपनी पार्टी जिला पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में आंदोलन चलाकर उपायुक्तों को ज्ञापन दिया जायेगा। श्रीमती चौटाला ने कहा कि सरकार की आबकारी नीति का डटकर विरोध किया जाएगा, इसके लिए चाहे सड़कों पर ही क्यों न उतरना पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब को बढ़ावा देने का महिलाओं पर विशेष दुष्प्रभाव पड़ेगा तथा महिलाओं के उत्पीड़न के मामले और उनके प्रति अपराध बढ़ेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »