29 Mar 2024, 00:41:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान जारी : 152 पर चालान, 59 जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:29AM | Updated Date: Feb 25 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। मोटर वाहन अधिनियम और पंजाब की स्कूल वाहन योजना के नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए आज प्रदेश में 521 और वाहनों की जांच की गई जिनमें से 152 वाहनों का चालान काटा गया तथा 59 वाहन जब्त किये गये। परिवहन विभाग ने यह जानकारी दी। इससे पूर्व पिछले सप्ताह चलाये दो दिवसीय अभियान में 7872 वाहनों की जांच की गई थी, जिनमें से 2680 का चालान काटा गया और 430 वाहन जब्त किये गये थे। प्रवक्ता ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी स्कूली वाहन बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित नियमों-निर्देशों का पालन करें। पिछली 15 फरवरी को संगरूर के लोंगोवाल इलाके में एक स्कूल वैन में लगी आग की दुर्घटना में चार बच्चों की मौत हो गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »