20 Apr 2024, 18:21:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस की चपेट में आने से आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 7:15PM | Updated Date: Feb 24 2020 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज रोडवेज बस की चपेट में आने से एक आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई। थानाधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि गुलाब देवी पत्नी रामजीलाल आंगनवाड़ी में सहायिका के पद पर थी। वह  घर से आंगनवाड़ी जा रही थी तभी रोडवेज बस ने बसस्टेंड के बाहर नरुका कॉलोनी में महिला को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित होकर नरूका कॉलोनीवासियों ने मौके पर जाम लगा दिया। जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »