29 Mar 2024, 20:51:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 6 मार्च को पेश करेंगे बजट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 6:36PM | Updated Date: Feb 24 2020 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश 13वीं विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू होगा और एक अप्रैल तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 22 बैठकें होंगी तथा इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छह मार्च को सदन में राज्य का वर्ष 2020-21 के लिये बजट पेश करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि सत्र की शुरूआत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से होगी।
 
26 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। छह मार्च को मुख्यमंत्री, जिनके पास वित्त विभाग भी है वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिये बजट अनुमान प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद पांच दिन तक बजट अनुमानों पर चर्चा होगी। 15 से 22 मार्च तक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद सदन में अनुपूरक मांगों पर सदन में चर्चा होगी जो 27 मार्च तक चलेगी और इसी दिन विनियोग विधेयक पारित किया जाएगा।
 
इस सत्र में पांच और 26 मार्च को बैठकें गैर सरकारी कार्य के लिए निर्धारित की गई हैं। सत्र के लिये अभी तक सदस्यों से 989 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिनमें से 732 तांराकित तथा 257 अतांराकित प्रश्न हैं। इनमें से अधिकतर प्रश्न नियमानुसार सरकार को कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिये गये है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »