18 Apr 2024, 19:19:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुशीनगर पहुंची थाईलैंड की राजकुमारी, बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:56AM | Updated Date: Feb 23 2020 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। थाईलैंड की राजकुमारी चुलाफन (चुलबोर्न क्रोम) अपने तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन शनिवार की सुबह थाईमंदिर से कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंची। राजकुमारी का काफिला महापरिनिर्वाण मंदिर गेट से मंदिर में प्रवेश किया। राजकुमारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच व्हील चेयर से धीरे-धीरे मंदिर की तरफ पाथवे से चली जा रही थी। इस दौरान भंते महेंद्र, भंते नदरतन, पर्यटन विभाग के टीआईओ प्रान रंजन ने उन्हें बुके और भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। राजकुमारी ने महापरिनिर्वाण मंदिर में लगभग 50 मिनट तक विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। पूजा अर्चना के बाद थाई उपासक उपासिकाओं के अलावा थाईलैंड में शिंसेज चुलाबोर्न हॉस्पिटल के कर्मचारी तथा भिक्षुओं के साथ फोटो सेशन कराया। मंदिर से राजकुमारी का काफिला थाई मोनेस्ट्री के तरफ से संचालित कुशीनगर क्लीनिक पहुंचा। यहां करीब आधे घंटे तक क्लीनिक में भ्रमण कर निरीक्षण किया और जानकारी हासिल की। इसके बाद रामाभार स्तूप पहुंची। जहां स्तूप की परिक्रमा कर विशेष पूजा अर्चना भी कीं। वहां कैंडिल और अगरबत्तियां जलाई गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »