29 Mar 2024, 14:44:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लद्दाख प्रशासन ने किया कोरोना वायरस से व्यक्ति की मौत का खंडन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 7:07PM | Updated Date: Feb 21 2020 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन ने सीमावर्ती शहर लेह में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने और दो लोगों में संक्रमण पाये जाने की अफवाहों का शुक्रवार को खंडन किया और कहा मरीजों अथवा उनके परिजनों की विदेश यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं है। लद्दाख के स्वास्थ्य सेवा निदेशक ने एक बयान जारी कर कहा कि फयांग गांव के 52 वर्षीय पुरुष को कफ, सांस लेने में परेशानी और बुखार की शिकायत पर असपताल में भर्ती कराया गया था। वह अथवा उसके परिवार का कोई सदस्य लद्दाख से बाहर नहीं गया।
 
उसकी जांच में फेंफडों के तपेदिक का पता चला था। उसकी पांच फरवरी को मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि अचिनाथांग गांव के 55 वर्षीय पुरुष को सांस लेने में गंभीर परेशानी के कारण 11 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसमें आॅक्सीजन संतृप्ति का स्तर लगातार गिर रहा था। उसे बेहतर इलाज के लिए आज दिल्ली भेज दिया गया। इसके अलावा एक 36 वर्षीय पुरुष 14 फरवरी को दस्त और उल्टी की शिकायत के चलते अस्पताल आया था।
 
उसे निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत के कारण 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि यह मरीज बिहार और दक्षिण भारत की यात्रा कर लौटा था। उसे दो माह पहले बिहार में भी यही परेशानी हुई थी और इलाज से वह ठीक हो गया था। उसकी स्थिति अब सामान्य है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »