18 Apr 2024, 08:57:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 24 जनवरी को शेड्यूल में बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 5:00PM | Updated Date: Jan 23 2020 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। गुजरात के ओखा से चलने वाली ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस के समय सारणी में 24 जनवरी को बदलाव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रविन्द्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि राजकोट-बिलेश्वर सेक्शन में लाइन की मरम्मत के चलते 24 जनवरी की गाड़ी संख्या 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस की समय सारणी में बदलाव किया गया है।
 
यह ट्रेन ओखा से 24 जनवरी को अपने निर्धारित समय सुबह 11:40 बजे की जगह दो घंटा 50 मिनट देरी से यानि 14:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन राजकोट स्टेशन पर 24 जनवरी को अपने निर्धारित समय शाम 16:30 की जगह करीब दो घंटा 30 मिनट लेट यानि 19:00 बजे पहुंचेगी। रेल यात्री ट्रेन आवागमन संबन्धित नवीनतम अपडेटस 139 पर कॉल करके या एनटीइएस की साइट से प्राप्त कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »