19 Apr 2024, 09:58:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हाथी दांत और गैंडे की सींग के साथ तीन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 4:34PM | Updated Date: Jan 18 2020 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी जिले में हाथी के दांत और गैंडे के सींग के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जो मृत जानवरों के अवशेषों को असम से तस्करी कर नेपाल ले जा रहे थे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन जानवरों के अवशेष ये तस्कर ले जा रहे थे, वे असम के जंगलों में मारे गये थे।
 
वन विभाग के अधिकारियों ने जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार में शुक्रवार शाम को छापेमारी की। एनएच-31 पर दो तेज गति से जा रही कार का पीछा करते हुए वन अधिकारियों ने एक वाहन को पकड़ लिया जबकि दूसरा वाहन नहीं पकड़ा जा सका। तस्करों के पास हाथी का एक दांत और गैंडे का एक सींग जब्त किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »