29 Mar 2024, 19:29:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नगर परिषद् का कार्यपालक पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 1:09PM | Updated Date: Nov 14 2019 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेतिया। बिहार राज्य सर्तकता अन्वेषण ब्यूरो ने आज  पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार को 50 हजार रुपया रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया। व्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र कुमार ने यहां बताया कि नौरंगाबाद निवासी संवेदक मुकेश कुमार ने शिकायत दर्ज करायी थी कि नरकटियागंज कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार ने डोर टू डोर कचड़ा उठाव के लिए उनसे साढ़े चार लाख रुपया रिश्वत की मांग की है।
 
मामले के सत्यापन के बाद व्यूरो की ओर से एक विशेष टीम का गठन किया गया। कुमार ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार पुरानी बाजार स्थित अपने आवास पर संवेदक मुकेश कुमार से बतौर रिश्वत 50 हजार रूपये ले रहा था तभी विशेष टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »