29 Mar 2024, 20:24:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

24 तक बनवाये जा सकते हैं नये वोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 1:42AM | Updated Date: Sep 23 2019 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के संयुक्त निर्वाचन अधिकारी डॉ० इन्द्र जीत ने आज बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए नये वोट मंगलवार यानी 24 सितंबर तक बनवाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वोट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनवीएसपी डॉट इन पर किया जा सकता है और अधिक जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग के टोल-फ्री नंबर 1950 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। 

उन्होंने बताया कि फार्म 6 पर फोकस करके इनका निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। डॉ० इन्द्र जीत ने बताया कि वोट बनवाने का कार्य एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया होती है और विधानसभा चुनावों में 27 अगस्त, 2019 को प्रकाशित संक्षिप्त मतदाता संशोधन सूची का प्रयोग किया जाएगा। प्रदेश में लगभग एक करोड़ 83 लाख मतदाता विधान सभा चुनाव में मतदान में भाग ले सकेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »