29 Mar 2024, 18:47:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तरी सैन्य कमान प्रमुख ने कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 12:03AM | Updated Date: Sep 21 2019 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। उत्तरी कमान के कमांडिंग आफिसर-इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शुक्रवार को कश्मीर घाटी का दौरा कर वहां की स्थिति की समीक्षा की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि उनके साथ चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और अन्य अधिकारी भी थे और उन्होंने नियंत्रण रेखा का दौरा कर सुरक्षा हालात की जानकारी ली। 

उन्हें इस क्षेत्र में आतंकवाद निरोधी अभियानों तथा स्थानीय लोगों की सुरक्षा के बारे में उठाए गए कदमों  के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने आम लोगों से भी बातचीत की और कश्मीर घाटी तथा  नियंत्रण रेखा पर मौजूदा हालात की जानकारी ली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »