29 Mar 2024, 17:49:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा मोदी का जन्मदिन: ज्याणी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 8:05PM | Updated Date: Sep 12 2019 8:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा प्रकल्प सप्ताह के रूप में मना रही है। इस संबंध में आज भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित एक बैठक जिला उपाध्यक्ष संजीव खोसला की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश सेवा सप्ताह प्रमुख एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी विशेष रूप से पहुंचे। ज्याणी ने बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की ओर से 14 से लेकर 20 सितंबर तक सामाजिक सेवा प्रकल्प सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्त्ता सेवा प्रकल्प सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 

कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए ज्याणी ने कहा कि अमृतसर में भाजपा द्वारा 14 सितंबर को जलियांवाला बाग में भाजयुमो द्वारा रक्त दान शिविर और विधानसभा के चारों मंडलों द्वारा मिलकर दुगर्याणा तीर्थ में सेवा की जाएगी। पन्द्रह सितंबर को जिला महिला मोर्चा द्वारा अन्ध-विद्यालय में सेवा स्वच्छ भारत अभियान के तहत गोलबाग की सफाई, दक्षिणी विधानसभा के चारों मंडलों द्वारा गुरुद्वारा शहीदां साहिब में सेवा, भाजपा स्पोर्ट्स सेल द्वारा गुरु रविदास मंदिर, भूषणपुरा में सेवा व कुष्ठ आश्रम झब्बाल रोड में सेवा की जाएगी। 16 सितंबर को जिला भाजपा टीम द्वारा लोहगढ़ गौशाला में गौ सेवा, पूर्वी विधानसभा के चारों मंडलों द्वारा पिंगलवाड़ा में सामान वितरण किया जायेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »