29 Mar 2024, 19:29:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सेना ने सारागढ़ी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 7:21PM | Updated Date: Sep 12 2019 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। बहादुर सिख सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान की याद में सारागढ़ी दिवस के अवसर पर आज पंजाब के फिरोजपुर में स्थित सारागढ़ी गुरुद्वारा में गोल्डन ऐरो डिवीजन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा गोल्डन ऐरो डिवीजन के जनरल आफिसर कमान्डिग मेजर जनरल अमित लुंबा तथा उनके साथ राज्य के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भी सारागढ़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान 36वीं सिख रेजिमेंट के वीर सैनिकों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया गया जिन्होंने साहस, बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान का प्रदर्शन करते हुए 1897 के इस दिन को अमर कर दिया।  कार्यक्रम में भाग ले रहे भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों की सुविधा के लिए भारतीय सेना ने अनेक स्टाल लगाये।  कई स्टाल सरकारी विभागों की तरफ से भी लगाए गये। मुख्य अतिथि एवं जनरल आफिसर कमांडिंग गोल्डन ऐरो डिविजन ने भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया। सभा को अपने संबोधन के दौरान जनरल आफिसर ने सभी को 36वीं सिख रेजिमेंट के बहादुर सैनिकों से प्रेरणा लेने को कहा, जिन्होंने 10 हजार अफगानियों के विरुद्ध विपरीत परिस्थितियों में लड़ते हुए अपने सम्मान को ऊँचा रखते हुए मौत को गले लगाया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »