29 Mar 2024, 13:49:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत तेज बारिश होने का अनुमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 7:17PM | Updated Date: Aug 21 2019 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश होने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण पश्चिम अरब सागर, बंगाल की दक्षिण खाड़ी में  45-55 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने के आसार हैं।
 
मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में काम नहीं करने की सलाह दी गयी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल से अलग-थलग स्थानों पर कल रात 11.30 बजे से आज  सुबह 08.30 बजे तक तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुयी। दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में सक्रिय रहा जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में मानसून कमजोर रहा।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अधिकतर हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, विदर्भ, छत्तीसगढ़,कोंकण और गोवा, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर बारिश हुयी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क बना रहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »