28 Mar 2024, 23:48:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टोक्यो ओलंपिक में रूसी एथलीटों का प्रदर्शन बड़ी उपलब्धि : आरओसी अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2021 5:09PM | Updated Date: Aug 9 2021 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) के अध्यक्ष स्टानिस्लाव पोजन्याकोव ने टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 में रूसी एथलीटों के प्रदर्शन को बड़ी उपलब्धि करार दिया है। पोजन्याकोव ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘ हम भावुकता के साथ टोक्यो छोड़ रहे हैं। हम जब यहां आ रहे थे तब कुछ चिंता थी, क्योंकि हमें नहीं पता था कि ये खेल हमारे लिए कैसे होंगे, लेकिन आज ये हमारी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में समाप्त हुए। ’’  उन्होंने कहा कि एथेंस ओलंपिक 2004 के बाद से रूसी एथलीटों ने टोक्यो 2020 में ओवरऑल सर्वाधिक 71 पदक जीते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »