20 Apr 2024, 20:59:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बेलारूस की धाविका तिमानोव्सकाया टोक्यो से पोलैंड रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2021 11:31AM | Updated Date: Aug 4 2021 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक 2020 में शामिल हुईं बेलारूस की एथलीट क्रिस्टीना तिमानोव्स्काया के टोक्यो से पोलैंड रवाना हो गई है। सूत्रों ने बताया कि तिमानोव्स्काया के पोलिश एयरलाइन की उड़ान के जरिए टोक्यो से रवाना होने की खबर सामने आई है। इससे पहले सोमवार को एक सूत्र ने बताया था कि तिमानोव्सकाया ने जापान में पोलिश दूतावास में रहने का फैसला किया है, जो जापानी पुलिस द्वारा संरक्षित है। फिर रिपोर्टों में कहा गया कि पोलैंड ने मानवीय कारणों से तिमानोव्सकाया को वीजा जारी किया है।
 
तिमानोव्सकाया को टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में भाग लेना था, हालांकि उनके कोचों ने उन्हें 4 गुणा 400 मीटर रिले में शामिल करने का भी फैसला किया, क्योंकि बेलारूस के दो एथलीटों को  दवा परीक्षण में प्रतिस्पर्धा करने के लिए अयोग्य पाया गया। धाविका ने सोशल मीडिया पर इस फैसले पर अफसोस व्यक्त किया था, क्योंकि वह इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए तैयार नहीं थी। बेलारूस की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा कि बेलारूस की एथलेटिक्स टीम के कोंिचग स्टाफ ने धाविका की भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक स्थिति के कारण उन्हें घर भेजने का फैसला किया, जबकि सुश्री तिमानोव्सकाया ने कहा है कि बेलारूस के अधिकारियों ने उन्हें जबरन घर भेजने की कोशिश की। उन्होंने यूरोप में शरण मांगेगी। उन्होंने टोक्यो पुलिस से भी मदद मांगी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »