28 Mar 2024, 21:31:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Tokyo Olympics: ये एक सपने की तरह था जब PM मोदी ने फोन किया और बधाई दी: मीराबाई चानू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2021 9:22PM | Updated Date: Jul 24 2021 9:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और विभिन्न राज्यों के राज्यपालों तथा मुख्यमंत्रियों  ने टोक्यो ओलम्पिक में भारत के लिए पदक का खाता खोलने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू को बधाई दी है। कोविंद ने शनिवार को ट्वीट करके कहा, ‘‘मीराबाई चानू को टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर पदक का खाता खोलने के लिए हार्दिक बधाई।’’26 वर्षीया चानू ने ओलम्पिक के पहले दिन 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। किसी ओलम्पिक में वह रजत पदक जीतने वाली पहली महिला भारोत्तोलक बनी हैं।इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलम्पिक 2000 में 69 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
 
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को शुभकामनाएं दी है।श्री नायडू ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि चानू की सफलता अन्य खिलाड़यिों का संकल्प दृढ़ करेगी।उन्होंने कहा , ‘‘टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन की 49 किग्रा वर्ग प्रतियोगिता में देश के लिए पहला रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई! आपकी सफलता दल के सभी खिलाड़यिों के बेहतरीन प्रदर्शन करने के संकल्प को और दृढ़ करेगी। भावी सफलताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सन्देश में कहा,''इससे ज्यादा अच्छी शुरुआत की हम उम्मीद नहीं कर सकते थे।  मीराबाई आपकी इस कामयाबी से पूरा देश खुश है।  शानदार प्रदर्शन , भारोत्तोलन में रजत के लिए आपको बधाई।  उम्मीद है कि आपकी सफलता से हर भारतीय को प्रेरणा मिलेगी। ,'' लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मीराबाई चानू को बधाई देते हुए कहा कि नारी शक्ति ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। 
 
बिरला ने कहा कि मीराबाई चानू पर पूरे देश को गर्व है। यह आशा व्यक्त करते हुए कि सुश्री चानू द्वारा पदक जीतने से ओलंपिक में भाग ले रहे अन्य खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने एक बार फिर टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।
राजस्थान के राज्यपाल  कलराज मिश्र ने  मीरा बाई चानू को बधाई देते हुए कहा  है कि मीरा बाई चानू ने पहले ही दिन पदक जीत कर अपने खेल से देश का मान बढ़ाया है। पूरे देश को उन पर गर्व है। छत्तीसगढ़  के  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने  बधाई संदेश में कहा कि मीराबाई चानू ने भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से लिखा है कि वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत को गौरवांवित करने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि साइखोम मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर भारोत्तोलन के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर हर भारतीय गौरान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और देश का नाम रोशन करती रहें, ऐसी उनकी कामना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »