28 Mar 2024, 21:41:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया : खेल गांव में 3 खिलाड़ी संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2021 5:43PM | Updated Date: Jul 18 2021 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। ओलंपिक खेल गांव में रह रहे 2 खिलाड़ियों सहित कुल 3 खिलाड़ियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ओलंपिक आयोजन समिति ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के सफल आयोजन को लेकर आशंका बन गयी है। यह पहला अवसर है, जबकि खेल गांव में रह रहे खिलाड़ियों को संक्रमण हुआ है। आयोजकों ने खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की है। तीसरा खिलाड़ी खेलों के लिये नामित होटल में ठहरा हुआ है। आयोजन समिति ने यहां कोरोना के पॉजिटिव मामलों की जो सूची जारी की है, उसके अनुसार दिन में कुल 10 मामले सामने आये।
 
इनमें खेलों से संबंधित 3 व्यक्ति, एक ठेकेदार और एक पत्रकार भी शामिल है। समिति के रिकार्ड के अनुसार, खेलों से जुड़े कोविड मामलों की संख्या अब 55 पर पहुंच गयी है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के खेलों के मुख्य कार्यकारी निदेशक क्रिस्टोफ डुबी ने कहा, ‘जब भी कोरोना का कोई मामला आता है तो उसका मतलब होता है, कार्रवाई। करीबी संपर्कों की पहचान करने के लिये स्पष्ट प्रक्रिया है। एक मामला केवल आंकड़ा नहीं है, बल्कि उसके साथ ही कार्रवाई शुरू हो जाती है, जिसमें तुरंत ही परीक्षण करवाना भी शामिल है।
 
उन्होंने कहा, ‘खेलों के लिये 18000 प्रतिभागियों के जापान आने से पहले कोविड-19 के 40 हार परीक्षण किये गये। इसके अलावा हवाई अड्डे पर जांच हो रही है। नियमित तौर पर जांच और हर दिन परीक्षण किया जा रहा है। आयोजकों ने यह नहीं बताया है कि दोनों संक्रमित खिलाड़ियों को खेल गांव में ही रखा गया है या उन्हें किसी अन्य स्थान पर क्वारंटाइन में भेजा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »